Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
मनोरंजन

KBC 13 Registration Question 8: अमिताभ बच्चन ने पूछा 8वां सवाल, फ़िल्मों के शौक़ीन पक्का जानते होंगे जवाब

छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय शोज़ में शामिल कौन बनेगा करोड़पति कई सालों से दर्शकों के बीच एक ख़ास जगह बनाता आया है। इस क्विज़ शो में पूछे गये सवालों के जवाब में मिलने वाली बड़ी धनराशि कई सपनों के पूरा होने का सबब बनती है। केबीसी में कई प्रतिभागी ऐसे आये हैं, जिनके जीवन की दिशा और दशा इस शो ने बदलकर र
Share:
KBC 13 Registration Question 8: अमिताभ बच्चन ने पूछा 8वां सवाल, फ़िल्मों के शौक़ीन पक्का जानते होंगे जवाब
Read in your preferred language.

छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय शोज़ में शामिल कौन बनेगा करोड़पति कई सालों से दर्शकों के बीच एक ख़ास जगह बनाता आया है। इस क्विज़ शो में पूछे गये सवालों के जवाब में मिलने वाली बड़ी धनराशि कई सपनों के पूरा होने का सबब बनती है। केबीसी में कई प्रतिभागी ऐसे आये हैं, जिनके जीवन की दिशा और दशा इस शो ने बदलकर रख दी। वहीं, कुछ प्रतिभागी ऐसे भी रहे, जो केबीसी से मिली शोहरत और दौलत को संजोकर ना रख सके।

बहरहाल, शो का 13वां सीज़न जल्द शुरू होने वाला है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हर रोज़ रात 9 बजे अमिताभ बच्चन सोनी टीवी चैनल पर एक सवाल पूछ रहे हैं, जिसका सही जवाब आपको रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में शामिल होने का मौक़ा देता है। 

17 मई को अमिताभ बच्चन ने आठवां सवाल पूछा, जिसका सही जवाब आप कल रात नौ बजे तक एसएमएस या सोनी लिव ऐप के ज़रिए भेज सकते हैं। तो चलिए, आपको इस सवाल के बारे में बताते हैं। आज का सवाल बेहद आसाना है। अगर करेंट अफेयर्स से शौक़ीन हैं या फ़िल्मों में थोड़ी सी भी रुचि रखते हैं, तो यह सवाल आपके बायें हाथ का खेल है-

सवाल नम्बर- 8: 2021 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

जवाब के विकल्प:

A. कमल हासन

B. धर्मेंद्र

C. जितेंद्र

D. रजनीकांत