Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
मनोरंजन

Katrina Kaif ने विक्की कौशल को छोड़ इस एक्टर को दिया अपने प्रोडक्ट्स की मॉडलिंग का 'ऑफ़र'

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। अर्जुन को उनके साथ काम करने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया के ज़रिए जन्मदिन की बधाई दी। कटरीना कैफ़ ने भी अर्जुन को जन्मदिन विश किया, लेकिन दोनों की बातचीत तब दिलचस्प हो गयी, जब कटरीना ने मज़ाक-मज़ाक में अर्जुन को अपने ब्रैंड के बाई
Share:
Katrina Kaif ने विक्की कौशल को छोड़ इस एक्टर को दिया अपने प्रोडक्ट्स की मॉडलिंग का 'ऑफ़र'
Read in your preferred language.

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। अर्जुन को उनके साथ काम करने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया के ज़रिए जन्मदिन की बधाई दी। कटरीना कैफ़ ने भी अर्जुन को जन्मदिन विश किया, लेकिन दोनों की बातचीत तब दिलचस्प हो गयी, जब कटरीना ने मज़ाक-मज़ाक में अर्जुन को अपने ब्रैंड के बाई कटरीना की मॉडलिंग का ऑफ़र दे दिया। 

कटरीना ने अर्जुन को बर्थडे विश देते हुए लिखा कि ईश्वर करे, यह साल तुम्हारे लिए प्यार, ख़ुशियों और शांति लेकर आये। अर्जुन अपनी हाज़िरजवाबी और मज़ाकिया स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। कैट की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा- शुक्रिया और गिफ्ट के तौर पर मैं चाहता हूं कि तुम पुरुषों के लिए के बाई कटरीना शुरू करो और मुझे इसका फेस बनाओ। इस पर कटरीना ने लिखा- के बाई कटरीना पुरुषों के लिए भी है। इसलिए तुम एकदम चले आओ और हमारे लिए मॉडलिंग करो। 

अर्जुन और कटरीना के बीच हुई इस दिलचस्प बातचीत को उनके फैंस भी पसंद कर रहे हैं। बता दें, कटरीना, विक्की कौशल को डेट करने के लिए ख़बरों में हैं। हालांकि, दोनों ने अभी सार्वजनिक रूप से इसे स्वीकार नहीं किया है और ना ही ऐसी ख़बरों पर कोई प्रतिक्रिया दी है। मगर दोनों कुछ मौक़ों पर साथ देखा जा चुका है। वहीं, अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। कटरीना की फ़िल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस अब अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी में नज़र आएंगी, जो रिलीज़ के लिए तैयार है।

इस फ़िल्म के ज़रिए कैट काफ़ी अर्से बाद अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी। इसके अलावा निर्देशक श्रीराम राघवन की एक फ़िल्म में भी कैट काम कर रही हैं। इस फ़िल्म में पहली बार विजय सेतुपति के अपोज़िट नज़र आएंगी। फ़िल्म का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है। पिछले दिनों ख़बरें आयी थीं कि कटरीना ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और आजकल स्क्रिप्ट रीडिंग कर रही हैं, ताकि अपने किरदार में दाख़िल होने की तैयारी कर सकें।