Tuesday, 15 September 2026 | 1:24 AM
मनोरंजन

शादी के एक हफ्ते बाद कटरीना कैफ ने बदली अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो

कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी के बाद अब उनके ग्रैंड रिसेप्शन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। उनके रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगने वाला है। अभी तक कपल की ओर से इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। दोनों अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर को एंजॉय करने में बिजी हैं। कटरीना शुरुआत से अ
Share:
शादी के एक हफ्ते बाद कटरीना कैफ ने बदली अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो
Read in your preferred language.

कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी के बाद अब उनके ग्रैंड रिसेप्शन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। उनके रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगने वाला है। अभी तक कपल की ओर से इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। दोनों अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर को एंजॉय करने में बिजी हैं। कटरीना शुरुआत से अपने रिश्ते को लेकर काफी निजी रही हैं लेकिन अब सोशल मीडिया पर उन्होंने प्रोफाइल पिक्चर बदलते हुए विकी कौशल के साथ फोटो लगा दी है। उन्होंने जो फोटो लगाई है वह शादी के रस्मों के दौरान की है
अपनी सिंगल फोटो हटाकर कटरीना ने विकी कौशल के साथ फोटो लगाई है। यह एक कैंडिड फोटो है जिसमें दोनों एक दूसरे को प्यार से देख रहे हैं। इससे पहले कटरीना और विकी ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। प्रोफाइल फोटो बदलने के बाद अब इसके कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वह अपना सरनेम भी बदलेंगी? विकी और कटरीना मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं। माना जा रहा है कि कटरीना इस मौके पर भी सब्यसाची का डिजाइन किया आउटफिट पहनेंगी। अभी तक शादी से जुड़े हर सेरेमनी में वह सब्यसाची के ही आउटफिट में दिखी हैं। वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक 20 दिसंबर को उनका रिसेप्शन हो सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए कपल काफी सतर्कता बरतने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक मेहमानों के लिए यह जरूरी होगा कि वह कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन करें और उनका आरटी पीसीआर टेस्ट निगेटिव हो।