Tuesday, 22 September 2026 | 11:03 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित।

Share:
Read in your preferred language.

कासगंज जनपद में 23 अक्टूबर को होगा मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना।

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया।

कासगंज,  द दस्तक 24 राजेंद्र सिंह 
22 सितंबर 2026 (सू0वि0)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्तियों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
      निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को जारी होगी। नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिन 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार) तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है।
     आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ तथा आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ. आकाश अग्रवाल (वित्तविहीन वाले) के कार्यकाल की समाप्ति के कारण निर्वाचन कराया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 8रू00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को कराई जाएगी तथा 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) तक निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
      उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संदर्भ में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का जनपद कासगंज में भी निर्वाचन होना है। निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत प्रावधान लागू हो गए हैं। संबंधित निर्वाचन प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी