कासगंज द दस्तक 24राजेंद्र सिंह
स्थानीय बाजार से निकलकर कासगंज के उत्पाद अब दुनिया भर के खरीदारों के सामने अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में कासगंज के दो उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस मेगा ट्रेड शो में देश-विदेश के खरीदार, निवेशक और कारोबारी प्रतिनिधि जुटेंगे। रूस, सिंगापुर, वियतनाम और ऑस्ट्रिया समेत कई देशों की भागीदारी होगी और 400 से 500 विदेशी खरीदारों के पहुंचने की संभावना है।
यानी कासगंज के उद्यमियों के सामने सिर्फ उत्पाद दिखाने का नहीं, बल्कि नए बाजार, नए खरीदार और नई कारोबारी साझेदारी बनाने का बड़ा मौका है।
करीब 1.10 लाख वर्गमीटर में सजने वाले इस ट्रेड शो में 2,400 से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। ऐसे में कासगंज की ये भागीदारी जिले के स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।