Saturday, 26 September 2026 | 11:14 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज:वारिश बनी मुसीबत २४घटों से लगातार हो रही है

आसमान से बरसी आफत, घाटों पर उमड़ी आस्था! कासगंज क्षेत्र में शनिवार को कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक तरफ जहाँ मूसलाधार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ, वहीं दूसरी तरफ ढोलना क्षेत्र में बारिश ने भारी तबाही मचाई।
Share:
कासगंज:वारिश बनी मुसीबत २४घटों से लगातार हो रही है
कासगंज:वारिश बनी मुसीबत २४घटों से लगातार हो रही है
Read in your preferred language.

आसमान से बरसी आफत, घाटों पर उमड़ी आस्था! 🚩

कासगंज क्षेत्र में शनिवार को कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक तरफ जहाँ मूसलाधार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ, वहीं दूसरी तरफ ढोलना क्षेत्र में बारिश ने भारी तबाही मचाई।

✨ सोरों जी में गूंजे वैदिक मंत्र

पितृपक्ष के प्रथम श्राद्ध पर तीर्थनगरी सोरों (शूकर क्षेत्र) के वराह घाट और हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भी सोरों जी पहुंचकर विधि-विधान से अपने पूर्वजों का तर्पण किया और भगवान वराह के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 🙏

🏚️ नगला बिरहरा में ढहे मकान

ढोलना क्षेत्र के नगला बिरहरा गाँव में तड़के करीब 4 बजे मूसलाधार बारिश के कारण रामप्रकाश और भूरेलाल के मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

गनीमत यह रही कि बारिश और दीवारों में चटकने की आहट मिलते ही सो रहे परिजन समय रहते तुरंत घर से बाहर भाग निकले, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और सभी सुरक्षित बच गए! 🚨