Tuesday, 22 September 2026 | 6:30 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-सोरों में केमिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, विनोद माहेश्वरी अध्यक्ष और कासिम हुसैन बने महामंत्री

सोरों। नगर के दवा कारोबारियों को संगठित करने की दिशा में सोरों में केमिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केमिस्ट एसोसिएशन कासगंज के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह एवं जिला महामंत्री टीटू माहेश्वरी की उपस्थिति में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
Share:
कासगंज :-सोरों में केमिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, विनोद माहेश्वरी अध्यक्ष और कासिम हुसैन बने महामंत्री
Read in your preferred language.

सोरों। नगर के दवा कारोबारियों को संगठित करने की दिशा में सोरों में केमिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केमिस्ट एसोसिएशन कासगंज के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह एवं जिला महामंत्री टीटू माहेश्वरी की उपस्थिति में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

कार्यकारिणी में प्रतीक मेडिकल के प्रोपराइटर विनोद कुमार माहेश्वरी को नगर अध्यक्ष चुना गया। वहीं कासिम हुसैन को महामंत्री, राजीव कुमार साहू को कोषाध्यक्ष तथा मुकेश कुमार, बालाजी मेडिकल के दीपू कुमार एवं प्रवेन्द कुमार, वर्तिका मेडिकोज को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कल्पना मेडिकल के अरविंद कुमार माहेश्वरी उर्फ मोंटू भाई साहब को संरक्षक बनाया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने दवा कारोबार से जुड़ी मौजूदा परेशानियों पर विचार रखते हुए कहा कि दवा व्यापारियों को एकजुट होकर सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग की भावना मजबूत होनी चाहिए और किसी भी व्यापारी के साथ मतभेद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दवा व्यवसाय के सामने आ रही समस्याओं का सामना व्यापारी आपसी संवाद और संगठन की मजबूती के साथ करें। सोरों के दवा कारोबारियों के एकजुट होने पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि मजबूत संगठन ही व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम होता है।

कार्यक्रम में बीके मेडिकल, मौर्य मेडिकल, बदरिया, सम्राट मेडिकल, पूजा मेडिकल, बालाजी मेडिकल, माहेश्वरी मेडिकल, वर्तिका मेडिकोज, शिवहरी मेडिकल, दीपू मेडिकल, कान्त मेडिकल, कन्हैया मेडिकल, संस्कार मेडिकल, फाइज मेडिकल, राजेश मेडिकल, न्यू शिवहरी मेडिकल, फ्यूचर केयर, भावना मेडिकल, राय साहब मेडिकल, मनोज मेडिकल, ऊषा मेडिकल, बीएम मेडिकोज, रंजीत मेडिकल, अपना मेडिकल, जीवन मेडिकल, जय श्री श्याम मेडिकल, नित्य मेडिकल, महेंद्र मेडिकल, बालाजी मेडिकल तोलकपुर सहित नगर के अनेक दवा व्यापारियों ने सहभागिता की।