कासगंज के खिलाड़ियों का दमखम, मंडलीय चयन में 20 खिलाड़ियों ने बनाई जगह
हॉकी और कुश्ती में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अब मंडलीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने की तैयारी
कासगंज। जिले के खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर सब जूनियर बालक हॉकी के 11 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय चयन/ट्रायल के लिए किया गया है। वहीं जूनियर बालक कुश्ती में 9 खिलाड़ियों ने मंडलीय स्तर पर जगह बनाई है।
हॉकी में इन खिलाड़ियों का चयन
जिला स्तर पर चयनित हॉकी खिलाड़ियों में लवकुश, किशन वर्मा, रवि कुमार, कपिल वर्मा, नैतिक, अजित कुमार, प्रशांत बाबू, भूपेश कुमार, निरोत्तम एवं अंकित शामिल हैं। ये खिलाड़ी 26 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे डीएस कॉलेज, अलीगढ़ में मंडलीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
कुश्ती में भी कासगंज की मजबूत मौजूदगी
जूनियर बालक कुश्ती के मंडलीय चयन/ट्रायल का आयोजन 23 सितंबर 2026 को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में किया गया। इसमें कासगंज के चयनित खिलाड़ी अब 3 से 5 अक्टूबर 2026 तक इटावा में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल की टीम से प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में दुष्यंत, पंकज, वंश, रिंकू, मोहन, सचिन कुमार, अजेन्द्र कुमार, ब्रजेश, अंश, सनी यादव, सनी और हिरदेश के नाम दर्ज हैं।
जिला खेल कार्यालय की इस चयन प्रक्रिया से कासगंज की खेल प्रतिभाओं को मंडलीय और प्रदेश स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।