Thursday, 24 September 2026 | 8:03 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेतु मतदेय स्थलों को अंतिम रूप दिए जाने के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित।

Share:
 कासगंज :-आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेतु मतदेय स्थलों को अंतिम रूप दिए जाने के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित।
Read in your preferred language.
 कासगंज द दस्तक 24आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेतु मतदेय स्थलों को अंतिम रूप दिए जाने के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित।

प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया गया विचार-विमर्श।

निर्वाचकीय भागों में 800 से 1400 निर्वाचकों की व्यवस्था के संबंध में दी गई जानकारी।

कासगंज, 24 सितंबर 2026 (सू0वि0)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के प्रयोगार्थ मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए जाने एवं उन्हें अंतिम रूप दिए जाने के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
       बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार गुप्ता, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीकान्त शर्मा, वरिष्ठ सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं  मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
     बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों की ओर से बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रामवीर सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कन्ट्रोल रूम प्रभारी श्री विमल कुमार सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि श्री सत्येन्द्र यादव, आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव श्री सम्राट मनोज शाक्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत, भारतीय जनता पार्टी के संयोजक श्री विपिन शर्मा तथा जिला महामंत्री श्री महेन्द्र सिंह बघेल उपस्थित रहे।
      बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए परिचय प्राप्त किया गया। इसके उपरांत आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित तहसीलों द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्तावित मतदेय स्थलों को उपस्थित प्रतिनिधियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया तथा प्रस्तावों की प्रतियां उपलब्ध कराते हुए उनके संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रस्तावित मतदेय स्थलों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया।
     अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय प्राधिकारी, स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों को निर्वाचकीय भागवार रखा जाएगा तथा एक निर्वाचकीय भाग में 800 से 1400 निर्वाचक होंगे। उन्होंने तहसीलों से प्राप्त प्रस्तावित मतदेय स्थलों की जानकारी भी बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी।
     बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित मतदेय स्थलों के संबंध में सहमति व्यक्त की गई। जिलाधिकारी  प्रणय सिंह ने सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपेक्षा की। इसके साथ ही बैठक का समापन किया गया।