Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
Entertainment

Kareena Kapoor Khan ने शेयर किया क्रिसमस सेलिब्रेशन का थ्रोबैक फोटो

अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस थ्रोबैक फोटो में करीना अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर और मां बबिता कपूर के साथ दिखा
Share:
Kareena Kapoor Khan ने शेयर किया क्रिसमस सेलिब्रेशन का थ्रोबैक फोटो
Read in your preferred language.

अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।

इस थ्रोबैक फोटो में करीना अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर और मां बबिता कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं। फोटो में तीनों क्रिसमस ट्री के पास खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘क्या क्रिसमस पहले से ही है मम्मा की लड़कियों की ये आउटफिट 80 के दशक की है।’ अभिनेत्री की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस दिल खोलकर लाइक कमेंट कर रहे हैं।

तस्वीर पर सबा अली खान, शायरा अहमद खान, पूनम दमानिया और उनकी बहन करिश्मा कपूर ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की थी। इस तस्वीरों में करीना कपूर बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था।

लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब फिल्म को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा करीना करण जौहर की ‘तख्त’, ‘वीरे दी वेडिंग 2’ और हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड मूवी में भी दिखाई देंगी।