Tuesday, 15 September 2026 | 10:11 AM
मनोरंजन

अफफैली वाहों से उड़ी करण जौहर की नींद, ट्वीट पर कार्तिक को दे दिया झटका

बीते कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन को धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म मिली है। इस फिल्म में कार्तिक एक क्रिकेटर का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन गुंजन सक्सेना फेम शरण शर्मा करेंगे और फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर करेंगे। इस फिल्म को लेकर कई सारी खबरों ने मेकर्स की नींद खराब क
Share:
अफफैली वाहों से उड़ी करण जौहर  की नींद, ट्वीट पर कार्तिक को दे दिया झटका
Read in your preferred language.

बीते कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन को धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म मिली है। इस फिल्म में कार्तिक एक क्रिकेटर का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन गुंजन सक्सेना फेम शरण शर्मा करेंगे और फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर करेंगे। इस फिल्म को लेकर कई सारी खबरों ने मेकर्स की नींद खराब कर दी है। यही वजह है कि फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने ट्वीट कर ऐसी खबरों पर सफाई दी है|
करण ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म की कास्ट से जुड़ी इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। करण ने ट्वीट में लिखा, 'धर्मा मूवीज के लिए शरण शर्मा की अगली फिल्म की कास्ट के बारे में कई अटकलें और अनुमान लगाए जा रहे हैं। आपको स्पष्ट कर दें कि फिल्म के लिए फिलहाल कास्ट लॉक नहीं की गई है। साथ ही फिल्म के स्क्रीनप्ले पर काम चल रहा है। कृपया आधिकारिक ऐलान का इंतजार करें।
बता दें कि क्रिकेट ड्रामा इस फिल्म को लेकर कई तरह की खबरें आई हैं। फिल्म में लीड एक्टर के लिए कार्तिक आर्यन और लीड एक्ट्रेस के लिए तृप्ति डिमरी के नाम की खबरें थीं। खबरें तो ऐसी भी थीं कि शरण और कार्तिक ने बीते दो महीनों में कई बार मुलाकात की है और कार्तिक जल्द ही अपने सभी शेड्यूल पूरा कर फिल्म की टीम के साथ जुड़ जाएंगे। हालांकि अब करण जौहर के ट्वीट ने कास्ट फाइनल होने की बातों को सिरे से नकार दिया है।