Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
India

कन्नौज: नगर में नगर पालिका की घोर लापरवाही चर्चा का विषय

कन्नौज। नगर में इस वक्त नगर पालिका की घोर लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया कि नगर पालिका परिषद कन्नौज के स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने वाले क्रेन वाहन द्वारा सभासद के घर की पुताई की की रही है। वायरल वीडियो को भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता ने अपने
Share:
कन्नौज:  नगर में नगर पालिका की घोर लापरवाही चर्चा का विषय
Read in your preferred language.

कन्नौज। नगर में इस वक्त नगर पालिका की घोर लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया कि नगर पालिका परिषद कन्नौज
के स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने वाले क्रेन वाहन द्वारा सभासद के घर की पुताई की की रही है। वायरल वीडियो को भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता ने अपने फेसबुक हैंडल से पोस्ट कर दिया जिसके बाद कथित सभासद समर्थक एक युवक ने फोन पर भाजपा नेता की जमकर क्लास लगा दी और भद्दी गालियां दी और तुरंत पोस्ट डीलीट करने की धमकी दी। हालांकि मामला यहीं नहीं रुका आज फिर युवक मनीष गुप्ता ने भाजयुमो उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता के घर आकर गाली गलौज की और हाथापाई की साथ ही शिवम का मोबाइल भी छीन लिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता शिवम गुप्ता ने सदर कोतवाली में मनीष गुप्ता के खिलाफ तहरीर दी है। शिवम गुप्ता ने एसपी अमित कुमार आनंद से मिलकर भी पूरी घटना की जानकारी दी है जिसपर एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
हालांकि पूरे मामले को लेकर सत्ता पक्ष की ओर से किसी नेता का बयान सामने नहीं आया है। समाचार लिखे जाने तक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

NOTE: इस खबर की दस्तक मीडिया ग्रुप पुष्टि नहीं करता है