Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
Entertainment

पहली अक्तूबर को रिलीज होगी कंगना की धाकड़

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ पहली अक्तूबर को रिलीज होगी। कंगना रनौत जल्द ही फिल्म धाकड़ में नजर आने वाली हैं। कंगना फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं और इस बीच उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में कंगना के हाथ में तलवार है और आस-पास लाशें हैं। पोस्टर शेयर करते हुए
Share:
Read in your preferred language.

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ पहली अक्तूबर को रिलीज होगी। कंगना रनौत जल्द ही फिल्म धाकड़ में नजर आने वाली हैं। कंगना फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं और इस बीच उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में कंगना के हाथ में तलवार है और आस-पास लाशें हैं। पोस्टर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि वह निडर और उग्र है। वह एजेंट अग्नी हैं।

भारत की पहली महिला लीड एक्शन फिल्म धाकड़ पहली अक्तूबर, 2021 को रिलीज होगी। धाकड़ का निर्माण प्रोड्यूसर सोहेल मलकाई एवं दीपक मुकुट कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन रजनीश घई कर रहे हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और अन्य कई कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए कंगना ने एक बार फिर से प्रोस्थेटिक मेकअप भी ट्राई किया है। इससे पहले वह अपनी फिल्म 'थलाइवीÓ में प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल कर चुकी हैं।