Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Entertainment

कंगना रनौत कम कर रही हैं अपना वजन, बोलीं- यह काम किसी सजा से कम नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फ‍िल्‍म थलाइवी को लेकर चर्चा में हैं। इस फ‍िल्‍म के ल‍िए उन्होंने अपना 20 किलो वजन बढ़ाया था और अब वह उसे कम करने की कोशिश कर रही हैं। अब कंगना ने बताया कि वजन बढ़ाने में तो मजा आता है लेकिन इस कम करना किसी सजा से कम नहीं है। कंगना रनौत ने ट्विटर अक
Share:
कंगना रनौत कम कर रही हैं अपना वजन, बोलीं- यह काम किसी सजा से कम नहीं
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फ‍िल्‍म थलाइवी को लेकर चर्चा में हैं। इस फ‍िल्‍म के ल‍िए उन्होंने अपना 20 किलो वजन बढ़ाया था और अब वह उसे कम करने की कोशिश कर रही हैं। अब कंगना ने बताया कि वजन बढ़ाने में तो मजा आता है लेकिन इस कम करना किसी सजा से कम नहीं है।

कंगना रनौत ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह खाना खाती नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर को फैन्स के साथ साझा करते हुए मजेदार कैप्शन दिया है। कंगना ने लिखा, 'वजन बढ़ाने में मजा ही मजा। वजन कम करने में सजा ही सजा।' फैन्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इससे पहले कंगना ने अपना वजन कम करने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने योग करते हुए अपनी एक फोटो ट्विटर अकाउंट पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'थलाइवी के लिए मैंने अपना 20 किलो वजन बढ़ाया था। अब हम इसे कम्प्लीट करने के काफी करीब हैं। ऐसे में मुझे अब अपने पुराने शेप में लौटने की जरूरत है। सुबह जल्दी उठकर जॉगिंग पर जाती हूं। इस सफर में मेरे साथ कौन-कौन है?'

बताते चलें कि कंगना की फिल्म थलाइवी पूर्व मुख्‍यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है और फिल्म में वह उनका ही किरदार निभा रही हैं। कंगना ने हाल ही में लॉकडाउन के बाद इस फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू की थी। फिल्म थलाइवी का निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं।