Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
मनोरंजन

मशहूर डायरेक्टर बिमल रॉय की फैमिली से कंगना रनौत को मिली ये खास चीज

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरे शेयर कीं हैं, जिनमें डायरेक्टर की सीट पर बैठकर कैमरा के साथ पोज देती नजर आ रही है। कंगना ने इन फोटोज जरिए गुजरे जमाने के जानेमाने डायरेक्टर बिमल रॉय और उनकी फैमिली का धन्यवाद भी किया। एक्ट्रेस के पोस्ट के अनुसार ये उनकी ये तस्वीरें अपकमिं
Share:
मशहूर डायरेक्टर बिमल रॉय की फैमिली से कंगना रनौत को मिली ये खास चीज
Read in your preferred language.

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरे शेयर कीं हैं, जिनमें डायरेक्टर की सीट पर बैठकर कैमरा के साथ पोज देती नजर आ रही है। कंगना ने इन फोटोज जरिए गुजरे जमाने के जानेमाने डायरेक्टर बिमल रॉय और उनकी फैमिली का धन्यवाद भी किया। एक्ट्रेस के पोस्ट के अनुसार ये उनकी ये तस्वीरें अपकमिंग फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू '(Tiku Weds Sheru) के सेट की हैं।
फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा है , "यह कोई सामान्य दिन नहीं है, आज टीकू वेड्स शेरू के एक सेट में मुझे भारतीय सिनेमा के 1950 के स्वर्ण युग से एक दुर्लभ रत्न, न्यूऑल कैमरा मिला। जैसा कि मैं अपनी दूसरी फीचर फिल्म 'इमरजेंसी' का निर्देशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं, यह किसी वरदान से कम नहीं है। फिल्मांकन के लिए हमें यह कीमती रत्न देने के लिए बिमल रॉय जी के परिवार को धन्यवाद।''

कंगना रनौत के पोस्ट अनुसार, डायरेक्टर की सीट पर बैठकर जिस कैमरे के साथ कंगना पोज दे रही हैं वह काफी पुराना है। बिमल रॉय कभी इस कैमरे को अपनी फिल्मो में इस्तेमाल किया करते थे और अब ये कैमरा बिमल रॉय (Bimal Roy) के परिवार ने कंगना रनौत को शूटिंग के लिए दिया है, जिसके लिए कंगना ने उन्हें अपने इस स्पेशल पोस्ट के जरिए धन्यवाद कह रही हैं।
अब बात करते हैं फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू ' की तो कंगना के प्रॉडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म की शूटिंग हो रही हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को साई कबीर डायरेक्ट कर रहे हैं। कबीर इससे पहले कंगना की फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज हो जाएगी।