कमाल आर खान ने अपने हालिया ट्वीट में गायक मीका सिंह को चुनौती देते हुए उनपर बना गाना 'केआरके कुत्ता' रिलीज करने की चुनौती दी हैl कमाल आर खान ने सलमान खान पर फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के रिव्यु के माध्यम से निशाना साधा थाl इसके बाद सलमान खान ने कमाल आर खान पर मानहानि का दावा ठोक दिया थाl कमाल आर खान को मीका सिंह ने भी लताड़ लगाई थीl दोनों एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप सोशल मीडिया पर कर रहे थेl
मीका ने इसी बीच घोषणा की है कि वह केआरके पर बना गाना 'केआरके कुत्ता' जल्द रिलीज करने वाले हैंl हाल ही में उन्होंने गाने का टीजर रिलीज किया हैl इसमें कुत्ते के भौंकने की बैकग्राउंड म्यूजिक दिया गया हैl वीडियो में मीका सिंह अपनी टीम के साथ काम करते नजर आ रहे हैंl इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कमाल आर खान ने एक ट्वीट हैl उन्होंने मिका सिंह का नाम लिए बिना लिखा है कि मीका सिंह यह गाना रिलीज करके दिखाएंl
केआरके ने ट्वीट में लिखा है, 'इतना भौंकता क्यों है अगर औकात नहीं है सॉन्ग रिलीज करने की तो, डर मत बिंदास रिलीज कर, मैं चाहता हूं तू एक बार सॉन्ग रिलीज कर दे फिर देखl' मीका सिंह ने अभी तक इसपर प्रतिक्रिया नहीं दी हैl मीका ने अपने सोशल मीडिया पर गाने का टीजर रिलीज कर दिया हैl उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द गाना रिलीज करने वाले हैंl
मीका सिंह ने यह भी कहा था कि केआरके पिछले 10 वर्षों से लोगों पर कमेंट कर रहे हैंl कई बार लोग नजरअंदाज कर देते हैंl वहीं कई लोग डरे हुए हैं पर वह चुप नहीं बैठेंगे और प्रतिक्रिया देंगेl सलमान खान की लीगल टीम ने एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि कमाल आर खान सलमान खान के ब्रांड बिंग ह्यूमन और उनकी छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
Entertainment
मीका सिंह का कमाल आर खान ने उड़ाया मजाक, 'केआरके कुत्ता' गाना रिलीज करने की दी चुनौती
कमाल आर खान ने अपने हालिया ट्वीट में गायक मीका सिंह को चुनौती देते हुए उनपर बना गाना 'केआरके कुत्ता' रिलीज करने की चुनौती दी हैl कमाल आर खान ने सलमान खान पर फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के रिव्यु के माध्यम से निशाना साधा थाl इसके बाद सलमान खान ने कमाल आर खान पर मानहानि का दावा ठोक दिया थाl कमा
Read in your preferred language.