Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
मनोरंजन

जाह्नवी कपूर-राजकुमार राव करण जौहर की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में आ रहे है मचाने धमाल,

करण जौहर ने फिल्म की घोषणा करते हुए फिल्म का मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- एक सपने के पीछे दो दिल पेश है 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। वह एक बार फिर दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ वापस आ रहे हैं। ​फिल्म रूही (Roohi) के बाद इस जोड़ी को एक बार फिर से धर्मा
Share:
जाह्नवी कपूर-राजकुमार राव करण जौहर की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में आ रहे है मचाने धमाल,
Read in your preferred language.

करण जौहर ने फिल्म की घोषणा करते हुए फिल्म का मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- एक सपने के पीछे दो दिल पेश है 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। वह एक बार फिर दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ वापस आ रहे हैं। ​फिल्म रूही (Roohi) के बाद इस जोड़ी को एक बार फिर से धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही एक नई फिल्म, जिसका नाम है 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (MR AND MRS MAHI) में देखने का मिलेगा। इस बात की पुष्टी करण जौहर, जाह्नवी और राजकुमार ने अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट से किया है। इसके साथ ही फिल्म कब रिलीज होगी इस बारें में जानकारी शेयर की है।
​राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक साथ 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में आ रहे हैं। हालांकि फिल्म की शूटिंग कबसे होगी इस बारें में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
करण के अलावा जाह्नवी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखती हैं- पैड अप करने का समय - यह एक सपने का पीछा करते हुए दो दिलों की यात्रा होने जा रही है! 'मिस्टर एंड मिसेज माही'। करण जौहर और जाह्नवी के बाद राजकुमार ने सबसे धांसू कैप्शन में अपने इस अपमकिंग फिल्म के बारें में बताया है। वह कैप्शन में लिखते हैं -कभी-कभी आप अकेले अपने सपनों का पीछा नहीं कर सकते! शरण शर्मा द्वारा निर्देशित जाह्नवी कपूर के साथ इस साझेदारी के लिए उत्साहित हूं।

'मिस्टर एंड मिसेज माही' पोस्टर से पता चला है कि राजकुमार महेंद्र की भूमिका निभाएंगे, जबकि जान्हवी फिल्म में महिमा हैं। साथ ही ये भी तय है कि फिल्म की कहानी क्रिकेट से जुड़ी हुई है। फिल्म निखिल मेहरोत्रा और शरन शर्मा ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा करेंगे। इससे पहले शरण शर्मा ने जाह्नवी की फिल्म 'गुंजन सक्सेनाः द करगिल गर्ल' का डायरेक्शन किया था।