Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार जी ने भेंट की पुस्तक ‘विधि प्रहरी’

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 जनपद के बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय जवाहर सिंह गंगवार जी ने अपनी बहुमूल्य कृति ‘विधि प्रहरी’ पुस्तक आशीर्वाद स्वरूप पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य कैंसर सर्जन को भेंट की। यह पुस्तक न केवल अधिवक्ताओं के संघर्ष और योगदान को रेखांकि
Share:
फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार जी ने भेंट की पुस्तक ‘विधि प्रहरी’
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 जनपद के बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय जवाहर सिंह गंगवार जी ने अपनी बहुमूल्य कृति ‘विधि प्रहरी’ पुस्तक आशीर्वाद स्वरूप पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य कैंसर सर्जन को भेंट की। यह पुस्तक न केवल अधिवक्ताओं के संघर्ष और योगदान को रेखांकित करती है, बल्कि फर्रुखाबाद की दिवंगत महान विभूतियों के जीवन व कार्यों को भी समेटे हुए है।

‘विधि प्रहरी’ में फर्रुखाबाद के अधिवक्ताओं द्वारा देश और दुनिया में किए गए योगदान का विस्तृत उल्लेख है। साथ ही, जिले की उन महान शख्सियतों की स्मृतियों को भी संजोया गया है, जिन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाई।

इस अवसर पर पुस्तक प्राप्त करने वाले ने जवाहर सिंह गंगवार जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कृति अधिवक्ताओं व समाजसेवियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

अंत में उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा –

“आपको सहृदय धन्यवाद एवं सादर जय भीम, नमो बुद्धाय।”