Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
India

जौनपुर :सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सुइथाकला शाखा पर कोरोना संक्रमण को‌ खुली चुनौती जिम्मेदार कौन?

सरपतहा/जौनपुर: जनपद के सरपतहा थाना के अन्तर्गत सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की सुइथाकला शाखा पर गुरुवार को खुलेआम कोरोना संक्रमण को दावत देते दिखाई दी जनता, बैंक में भीड़ भाड़ ज्यादा होने से गार्ड ने चैनल बंद कर दिया जिससे बैंक में जबरदस्ती घुसने वाले ग्राहकों धक्का मुक्का लगी रही,जिसके परिणाम स्वरूप लो
Share:
Read in your preferred language.

सरपतहा/जौनपुर: जनपद के सरपतहा थाना के अन्तर्गत सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की सुइथाकला शाखा पर गुरुवार को खुलेआम कोरोना संक्रमण को दावत देते दिखाई दी जनता, बैंक में भीड़ भाड़ ज्यादा होने से गार्ड ने चैनल बंद कर दिया जिससे बैंक में जबरदस्ती घुसने वाले ग्राहकों धक्का मुक्का लगी रही,जिसके परिणाम स्वरूप लोग शोसल डिस्टेंसिंग एवं शासन की गाइड लाइन को दर किनार कर एक दुसरे को धक्का मुक्की करते दिखाई दिये।

जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के कोरोना संक्रमण से बचाव के जागरुकता अभियान एवं तमाप प्रयासों पर पानी फेर रहे ,इस प्रकार इस महामारी को दावत देने में दोषी किसे माना जाय , इसका जिम्मेदार कौन होगा क्या सरपतहा थाना प्रभारी पर इसका कोई प्रभाव पड़गा ।