Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:एसपी हुए सख्त, प्रभारी निरीक्षक, हल्का दरोगा व दो पुलिसकर्मी को किया निलंबित

जौनपुर। एसपी जौनपुर अशोक कुमार ने कार्य में लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक खुटहन, हल्का दरोगा व कोबरा में लगे दो पुलिसकर्मी को रविवार की देर शाम निलंबित कर लिया। थाना खुटहन अन्तर्गत ग्राम फिरोजपुर में दो सगे पट्टीदारों के मध्य जमीन विवाद को लेकर हुई घटना में प्र.नि. खुटहन नि0 जगदीश कुशवाहा, हल्का दरोग
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर। एसपी जौनपुर अशोक कुमार ने कार्य में लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक खुटहन, हल्का दरोगा व कोबरा में लगे दो पुलिसकर्मी को रविवार की देर शाम निलंबित कर लिया।
थाना खुटहन अन्तर्गत ग्राम फिरोजपुर में दो सगे पट्टीदारों के मध्य जमीन विवाद को लेकर हुई घटना में प्र.नि. खुटहन नि0 जगदीश कुशवाहा, हल्का दरोगा उ0नि0 द्वारिका प्रसाद यादव व कोबरा मोबाइल के दो आरक्षी त्रिगुण, दीपक कुमार द्वारा घटना में शिथिलता बरतने व समय से समुचित कार्यवाही न करने का तथ्य संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा, उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद यादव व दो आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।