Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर (शाहगंज): नीमा शाहगंज द्वारा निःशुल्क मास्क वितरण व जागरूकता अभियान

जौनपुर (शाहगंज): नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा शाहगंज द्वारा नगर से लगे कंपोजिट विद्यालय नटौली में ग्रामीणों को निःशुल्क मास्क वितरण किया गया । अध्यक्ष डॉ० डी सी तिवारी ने लोगो को मास्क पहनकर बाहर निकलने की अपील की तो वही सचिव डॉ० तारिक़ बदरूद्दीन शैख़ ने लोगो से भीड़ भाड़ वाले जगह न जाने व गरम
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर (शाहगंज): नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा शाहगंज द्वारा नगर से लगे कंपोजिट विद्यालय नटौली में ग्रामीणों को निःशुल्क मास्क वितरण किया गया । अध्यक्ष डॉ० डी सी तिवारी ने लोगो को मास्क पहनकर बाहर निकलने की अपील की तो वही सचिव डॉ० तारिक़ बदरूद्दीन शैख़ ने लोगो से भीड़ भाड़ वाले जगह न जाने व गरम पानी पीने काढ़ा पीने की सलाह देते हुए छोटे बच्चों और बुजुर्गों को घर मे रहने की सलाह देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की बात कही ।कार्यक्रम में ग्राम सभा के प्रधान श्री सुरेन्द्र यादव ने भी लोगो से मास्क पहनने की अपील की । नीमा चिकित्सको में मुख्य रूप से डॉ खुर्शीद ;डॉ अतुल यादव; डॉ नदीम इत्यादि उपस्थित रहे ।वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अखिलेश मिश्र ;राम प्रकाश पांडेय ;काली चरण ;इकराम खान ;राकेश कुमार ;महेंद्र प्रसाद ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।