Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शाहगंज (जौनपुर): रविवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर सबरहद निवासी रामधनी पुत्र सन्तूराजभर रविवार की शाम अपने साईकिल से किसी काम से सबरहद बाज़ार गया था। बाज़ार से वापस आते समय अभी वह सिधाई मोड़ के पास पहुंचा था कि विपरीत दि
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज (जौनपुर):
रविवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर सबरहद निवासी रामधनी पुत्र सन्तूराजभर रविवार की शाम अपने साईकिल से किसी काम से सबरहद बाज़ार गया था। बाज़ार से वापस आते समय अभी वह सिधाई मोड़ के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने उपचार हेतू राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू जिला अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटे थे। वहीं जानकारी होने पर पहुंचे स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।