Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

जौनपुर: मछलीशहर के राष्ट्रीय स्वयंसेवको ने धूम धाम से मनाया गणतंत्र दिवस

मछलीशहर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवको ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मछलीशहर जिला के जिला प्रचारक श्रीमान ओमप्रकाश जी ने ध्वजारोहण करके किया। उसके बाद रोडवेज स्थित अस्थायी सब्जी में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी श्रीमान ओमप्रका
Share:
जौनपुर: मछलीशहर के राष्ट्रीय स्वयंसेवको ने धूम धाम से मनाया गणतंत्र दिवस
Read in your preferred language.

मछलीशहर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवको ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मछलीशहर जिला के जिला प्रचारक श्रीमान ओमप्रकाश जी ने ध्वजारोहण करके किया। उसके बाद रोडवेज स्थित अस्थायी सब्जी में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी श्रीमान ओमप्रकाश जी ने किया। इसके पश्चात मंडी में स्थित सभी किसान भाई और व्यापारी लोगो ने एक साथ राष्ट्रगान किया और भारतमाता की जय के नारे के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।
इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्य द्रारा मछलीशहर नगर के नगर प्रचारक श्रीमान ऋषभ जी और विद्यार्थी कार्यवाह श्रीमान विवेक जी के नेतृत्व में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में भी झंडारोहण का कार्यक्रम हुआ जिसमें दिशा कोचिंग कैरियर, दृष्टि कोचिंग , एकलव्य IAS एंव शिवा जी बस्ती में भी ध्वजारोहण के साथ विद्यार्थियों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर महापुरुषों एंव वीरांगनाओं को भी नमन किया
जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विद्यार्थी टोली भी कार्यक्रम में उपस्थित रही!
विवेक जी कोचिंग प्रमुख, सुमित जी,रितिक जी, सत्यम जी, अनुराग जी, राजा जी, सूरज जी, आकाश जी, रितेश जी, ध्रुव जी, प्रियाशुं जी आदि कार्यकता उपस्थित रहे!

सवांददाता : कमल मौर्य