Sunday, 01 November 2026 | 10:08 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर/मछलीशहर: मौर्य समाज के लोगो ने राजनीतिक उपेक्षा को लेकर की बैठक

जौनपुर/मछलीशहर: 23 अगस्त को मछलीशहर जौनपुर में मौर्य समाज के लोगो ने चौपाल लगाकर मौर्य समाज की वर्तमान स्थिति में राजनीतिक रूप से सभी पार्टियों द्वारा उपेछित किये जाने पर चर्चा हुई।लोगो को कहना था कि मौर्य समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास सभी पार्टियों को कराना होगा।मौर्य समाज ही ऐसा समाज है जो
Share:
जौनपुर/मछलीशहर: मौर्य समाज के लोगो ने राजनीतिक उपेक्षा को लेकर की बैठक

जौनपुर/मछलीशहर:23 अगस्त को मछलीशहर जौनपुर में मौर्य समाज के लोगो ने चौपाल लगाकर मौर्य समाज की वर्तमान स्थिति में राजनीतिक रूप से सभी पार्टियों द्वारा उपेछित किये जाने पर चर्चा हुई।लोगो को कहना था कि मौर्य समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास सभी पार्टियों को कराना होगा।मौर्य समाज ही ऐसा समाज है जो जिस भी पार्टी से जुड़ा उसे जमीन से आसमान पर पहुचाया है लेकिन उसे किसी भी पार्टी ने सम्मानजनक पद और पावर नहीं दिया।बैठक में प्रियदर्शी अशोक मिसन ,मौर्य शाक्य सभा ,लोकमंगल दल के लोगो का भी आमंत्रित किया गया था।प्रियदर्शी अशोक मिसन के अध्यक्ष कमलाकांत मौर्य ने संगठन के बारे में और संगठन के महत्व को लोगो को बताया,और लोगो से संगठन से जुड़ने की अपील की ।अध्यक्ष कमलाकांत जी की आग्रह पर चौपाल में उपस्थित सभी लोगो ने संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।बैठक में मुख्य रूप से लोकमंगल दल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य,जिला साक्य मौर्य सभा के महामंत्री भानु प्रताप मौर्य, उपाध्यक्ष मुकेश मौर्य,डॉ हरेंद्र मौर्य,उमेश मौर्य ,मंगला मौर्य,पंकज कुमार मौर्य,अजय कुमार मौर्य ,अनेक नौजवान के साथ साथ सम्मानित बुद्धजीवि और बुजुर्ग लोग भी मौजूद रहे।