Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
मनोरंजन

BB-14 से जैस्मिन भसीन हुईं बेघर! विदाई देते हुए सलमान खान भी हुए इमोशनल

 चैलेंजर्स की एंट्री के बाद बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में हर दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. आए दिन घर में झगड़े और फसाद हो रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस में कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स की एंट्री हुई. जहां, अपनों से मिलने के बाद तमाम घरवाले काफी इमोशनल दिखे. यानी यह सप्ताह
Share:
BB-14 से जैस्मिन भसीन हुईं बेघर! विदाई देते हुए सलमान खान भी हुए इमोशनल
Read in your preferred language.

 चैलेंजर्स की एंट्री के बाद बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में हर दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. आए दिन घर में झगड़े और फसाद हो रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस में कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स की एंट्री हुई. जहां, अपनों से मिलने के बाद तमाम घरवाले काफी इमोशनल दिखे. यानी यह सप्ताह घरवालों के लिए इमोशन्स से भरा रहा. वहीं इस बार का नॉमिनेशन भी काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि इस बार नॉमिनेशन्स में अली गोनी, जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin), रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का नाम है.

ऐसे में कहा जा रहा है कि जैस्मिन घर से बेघर होने वाली हैं. बिग बॉस की खबरें देने के लिए मशहूर 'द खबरी' ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि इस बार चारों नॉमिनेटेड सदस्यों में से जैस्मिन भसीन वह सदस्य होंगी, जो शो से बाहर होने वाली हैं. यही नहीं, जैस्मिन को घर से बाहर का रास्ता दिखाते हुए सलमान खान भी काफी इमोशनल होने वाले हैं.