Tuesday, 22 September 2026 | 9:40 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:जसमई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद में जसमई सड़क की क्षतिग्रस्त पुलिया, गड्ढों, साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पुलिया निर्माण में तेजी लाने और सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की।
Share:
फर्रुखाबाद:जसमई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 21 सितंबर 2026 जसमई सड़क की बदहाल स्थिति, क्षतिग्रस्त पुलिया, मार्ग में बने गड्ढों और साफ-सफाई की समस्या को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जनहित एवं सुरक्षित आवागमन को देखते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में जसमई पुलिया के निर्माण कार्य में तेजी लाने, मार्ग के गड्ढों की मरम्मत कराने, नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। इसके अलावा जसमई तिराहे पर कूड़ा-कचरा एवं मृत पशु फेंके जाने पर रोक लगाने की भी मांग रखी गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जसमई मार्ग पर बस, ट्रक, टैक्सी सहित अन्य भारी वाहनों का आवागमन होता है। सड़क की खराब स्थिति और क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि जसमई मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन, यात्री, व्यापारी, श्रद्धालु और भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क और पुलिया की वर्तमान स्थिति जनसुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने प्रशासन से पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही निर्माण पूरा होने तक सड़क की मरम्मत और सफाई की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में कानपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे, कोषाध्यक्ष गौरव शुक्ला, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता और जिला सचिव डॉ. अजय वाजपेई सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।