Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
मनोरंजन

अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की राह चलने वाली हैं परिणीति चोपड़ा?

परिणीति चोपड़ा हिंदी सिनेमा की जान-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत ही एक बेहद सफल फिल्म 'इश्कजादे' से की थी। हाल में ही वो इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आईं। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली थ
Share:
अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की राह चलने वाली हैं परिणीति चोपड़ा?
Read in your preferred language.

परिणीति चोपड़ा हिंदी सिनेमा की जान-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत ही एक बेहद सफल फिल्म 'इश्कजादे' से की थी। हाल में ही वो इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आईं। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली थी। इन दिनों अभिनेत्री यूनाइटेड किंगडम में छुट्टियां मना रही हैं। इस बीच अभिनेत्री ने एक बड़ी इच्छा भी जताई है।

हाल में ही ईस्टर्न आई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी भारतीय सिनेमा के अलावा वेस्ट की फिल्मों में काम करने को लेकर सोचा है। इस पर उन्होंने उत्साह जताते हुए कहा कि वो वहां काम करने के लिए इच्छुक हैं और अवसर तलाश रही हैं। अभिनेत्री ने इस सवाल का जवाबद देते हुए कहा, "ओह, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। क्यों नहीं? दरअसल, मैं वाकई यूके में काम करना चाहती हूं और अवसरों की तलाश कर रही हूं। इसमें मेरी बहुत दिलचस्पी होगी, शायद हॉलीवुड जितना वेस्ट नहीं, लेकिन यूके में ही कुछ रचनात्मक करना चाहूंगी।" गौरतलब है कि अभिनेत्री की बहन प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी काम नाम कमा चुकी हैं।