Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
मनोरंजन

क्या प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण? कच्चा आम खाते देख फैन्स पूछ रहे सवाल- रणवीर सिंह के घर है Good News !

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर यूं तो पोस्ट शेयर करती रहतीं है पर इस बार उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया जिसे देख फैन्स बड़े खुश हैं। दीपिका अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे बाद फैन्स को लगने लगा कि क्या दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर खुशखबरी आने वाली है? फैन्स ऐक्ट्रेस से
Share:
क्या प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण? कच्चा आम खाते देख फैन्स पूछ रहे सवाल- रणवीर सिंह के घर है Good News !
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर यूं तो पोस्ट शेयर करती रहतीं है पर इस बार उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया जिसे देख फैन्स बड़े खुश हैं। दीपिका अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे बाद फैन्स को लगने लगा कि क्या दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर खुशखबरी आने वाली है? फैन्स ऐक्ट्रेस से यहीं सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? हालांकि इसपर दीपिका ने कोई जानकारी नहीं दी है।

दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक शख्स नजर आ रहा है जोकि दीपिका का हेयर स्टाइलिस्ट है। इसे दीपिका कच्चे आम खिला रही हैं। ये शख्स बता रहा है कि इन आमों पर दिपिका मिर्च-मसाला लगा कर खा रही थीं। जिसे टेस्ट करते ही इस शख्स की हालत खराब हो जाती है। दीपिका जो कच्चे आम खा रही थीं उसपर लाल मिर्च इतनी ज्यादा थी कि उनका हेयर स्टाइलिस्ट सहन नहीं कर पाता।

बता, दें कि ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ चुकी हैं। लेकिन दीपिका की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लोगों के शक की एक वजह ये भी है कि दीपिका काफी दिनों से शोसल मीडिया से गायब हैं। यहां तक कि वो अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी पर भी नहीं गई थीं, वहां रणबीर अकेले ही नजर आए थे।