Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
Entertainment

इरफान खान के बेटे बाबिल खान के जवाब ने जीत लिया यूजर का दिल

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने की तैयारी कर रहे हैं। ना केवल करियर में बल्कि असल जिंदगी और उनके संस्कारों में भी उनके पिता की छवि झलकती है। हाल ही में बाबिल खान ने इसका एक उदाहरण भी दिया है। जब एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे उनके धर्म के बारे में पूछा। दरअस
Share:
इरफान खान के बेटे बाबिल खान के जवाब ने जीत लिया यूजर का दिल
Read in your preferred language.

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने की तैयारी कर रहे हैं। ना केवल करियर में बल्कि असल जिंदगी और उनके संस्कारों में भी उनके पिता की छवि झलकती है। हाल ही में बाबिल खान ने इसका एक उदाहरण भी दिया है। जब एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे उनके धर्म के बारे में पूछा।

दरअसल बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बाबिल खान अपने और अपने पिता के फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। बाबिल अक्सर अपने पिता की यादों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें एक यूजर ने उनसे उनके धर्म के बारे में पूछा। लेकिन बाबिल के जवाब ने उनके फैंस का दिल जीत लिया।

बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें एक यूजर ने उनसे पूछा, 'भाई क्या आप मुसलमान हैं?' इसके जवाब में बाबिल ने कहा कि, 'नहीं मैं किसी धर्म को बिलॉन्ग नहीं करता। मैं बाबिल हूं।', इसके बात उन्होंने ये स्क्रीनशॉट को सेयर करते हुए लिखा, 'मैंने बाइबल, भगवत गीता और कुरान पढ़ी है। अभी गुरु ग्रंथ साहिब पढ़ रहा हूं और सभी धर्म को मानता हूं। हम एक दूसरे की कैसे सहायता कर सकते हैं और दूसरे को आगे बढ़ाने में कैसे मदद करते हैं यह सभी धर्मों का आधार है।'
बाबिल के इस जवाब पर उनकी हर तरफ वाहवाही हो रही है। उनके कई फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उनके पिता से भी उनकी तुलना की जा रही है। क्योंकि ऐसा ही जवाब इरफान ने भी एक इंटरव्यू के दौरान दिया था। एक वक्त था जब इरफान ने अपने नाम के आगे से खान हटा दिया था। उन्होंने भी कहा था कि वो किसी एक धर्म के नहीं हैं।