Tuesday, 15 September 2026 | 5:34 AM
खेल

IPL 2021: अपने देश के लिए बना चुका है 12 हजार से ज्यादा रन, पिछले 13 सालों से ऑक्शन में रहा अनसोल्ड, अब लिया बड़ा फैसला

आईपीएल 2021 के लिए एक बार फिर सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 18 फरवरी को इस सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस ऑक्शन के लिए 1097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन इस बार ऑक्शन में कई बड़े दिग्गज नजर नहीं आएंगे। इन्हीं नामों में एक नाम बांग्लादेश के दिग्गज विकेटककीपर बल्ल
Share:
IPL 2021: अपने देश के लिए बना चुका है 12 हजार से ज्यादा रन, पिछले 13 सालों से ऑक्शन में रहा अनसोल्ड, अब लिया बड़ा फैसला
Read in your preferred language.

आईपीएल 2021 के लिए एक बार फिर सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 18 फरवरी को इस सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस ऑक्शन के लिए 1097 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन इस बार ऑक्शन में कई बड़े दिग्गज नजर नहीं आएंगे। इन्हीं नामों में एक नाम बांग्लादेश के दिग्गज विकेटककीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का भी है।

पिछले 13 सालों से मुशफिकुर रहीम लगातार आईपीएल ऑक्शन के लिए खुद का नाम देते रहे हैं। लेकिन वह अब तक एक बार फिर किसी टीम का हिस्सा नहीं बन सके। मुशफिकुर रहीम पर आईपीएल के किसी भी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं जताया है। इतने सालों तक नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद उन्होंने इस बार खुद का नाम ऑक्शन से वापस ले लिया है।