Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
खेल

IPL 2020 : Match में उल्लघना करने पर IPL ने Gayle पर लगाया 10 प्रतिशत जुर्माना

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के शुक्रवार को 50वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने राजस्थान के साथ खेले गए मुकाबले में 99 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस मैच में गेल शतक से चूक गए। गेल इस मैच में अपने टी20 करियर के 23वां शतक ना बना पाने के बाद निराशा में उन्होंने
Share:
IPL 2020 : Match में उल्लघना करने पर IPL ने Gayle पर लगाया 10 प्रतिशत जुर्माना
Read in your preferred language.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के शुक्रवार को 50वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने राजस्थान के साथ खेले गए मुकाबले में 99 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस मैच में गेल शतक से चूक गए। गेल इस मैच में अपने टी20 करियर के 23वां शतक ना बना पाने के बाद निराशा में उन्होंने अपना बल्ला दूर फेंक दिया। उनके इस रवैये से इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। जिसके बाद आईपीएल ने उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

बता दें कि गेल ने अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में तूफानी पारी के दौरान सातवां छक्का लगाकर टी20 में 1000वां छक्का तो पूरा किया, लेकिन वह शतक से चूक गए। इसके बाद उन्होंने अपना बल्ला दूर फेंक दिया था। उन्हें अपना शतक पूरा करने के लिए महज एक रन की जरूरत थी, लेकिन KXIP के आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर ने अपने यॉर्कर पर गेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। गेल ने अपनी पारी में 63 गेंदें खेलीं। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके लगाए। दरअसल, खुद को 'यूनिवर्स बॉस' कहने वाले 41 साल के गेल ने हताशा में अपने बल्ले को जमीन पर मारने की कोशिश की, लेकिन बल्ला उनके हाथ से फिसल गया और काफी दूर छिटक गया। हालांकि इसके बाद उन्होंने जोफ्रा आर्चर से हाथ मिलाया था।