Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
Sports

IPL 2020: आज मुंबई से भिड़ेगी दिल्ली, प्लेऑफ पर रहेंगी नजरें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. प्लेऑफ में जगह बनाने के बावजूद मुंबई इस मैच को हल्के में नहीं लेगी क्योंकि उसकी कोशिश शीर्ष-2 में रहते हुए लीग दौर का अंत करने की होगी. इससे फायदा
Share:
IPL 2020: आज मुंबई से भिड़ेगी दिल्ली, प्लेऑफ पर रहेंगी नजरें
Read in your preferred language.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. प्लेऑफ में जगह बनाने के बावजूद मुंबई इस मैच को हल्के में नहीं लेगी क्योंकि उसकी कोशिश शीर्ष-2 में रहते हुए लीग दौर का अंत करने की होगी. इससे फायदा यह होगा कि अगर वह प्लेऑफ में क्वालीफायर-1 में हार भी जाती है, तो उसे फिर क्वालीफायर-2 में खेलने का मौका मिलेगा, जिसे जीतकर वो फाइनल में जा सकती है.

वहीं, इस मैच के जरिए दिल्ली का टारगेट प्लेऑफ में पहुंचना होगा. दिल्ली के 12 मैचों में 14 अंक हैं. मुंबई को मात देकर उसके 16 अंक हो जाएंगे और वो भी लगभग प्लेऑफ में जगह बना लेगी.मुंबई ने बीते तीन मैच बिना रोहित शर्मा के खेले हैं. उनकी जगह किरॉन पोलार्ड ने शानदार कप्तानी की है और बाकी बल्लेबाजों ने रोहित की कमी महसूस नहीं होने दी है, खासकर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने.

सूर्यकुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जो पारी खेली थी उसने उन्हें एक अलग जगह खड़ा कर दिया है. वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और रोहित के जाने के बाद जिम्मेदारी उन्होंने अपने कंधों पर ले ली है.

ईशान को रोहित की गैर मौजूदगी में क्विंटन डी कॉक के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा जा रहा है. यह युवा बल्लेबाज यहां भी खरा उतरा है.

हार्दिक पांड्या ने भी अपना रौद्र रूप दिखाया है. पोलार्ड और पांड्या के भाई क्रुणाल भी रन बना रहे हैं. लेकिन क्या दिल्ली की मजबूत गेंदबाजी के सामने ये सभी अपनी फॉर्म को जारी रख पाएंगे, वो भी तब जब दिल्ली प्लेऑफ में जाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार होगी.