Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
खेल

केवल इस भारतीय खिलाड़ी को फॉलो करता है इंस्टाग्राम, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

भारत में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी आते हैं, जिनको सोशल मीडिया पर भी करोड़ों लोग फॉलो करते हैं. इंस्टाग्राम पर इन सभी खिलाड़ियों के फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंस्टाग्राम इनमें से किस
Share:
केवल इस भारतीय खिलाड़ी को फॉलो करता है इंस्टाग्राम, नाम जानकर नहीं होगा यकीन
Read in your preferred language.

भारत में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी आते हैं, जिनको सोशल मीडिया पर भी करोड़ों लोग फॉलो करते हैं. इंस्टाग्राम पर इन सभी खिलाड़ियों के फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंस्टाग्राम इनमें से किसी खिलाड़ी को फॉलो नहीं करता.

इंस्टाग्राम अपने आधिकारिक अकाउंट से केवल एक ही भारतीय खिलाड़ी को फॉलो करता है और यह नाम हैरान कर देने वाला है. बता दें कि इंस्टाग्राम अपने आधिकारिक अकाउंट से केवल 60 लोगों को फॉलो करता है और इन लोगों में भारतीय युवा क्रिकेटर श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं, जो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी हैं.

श्रेयस अय्यर को इंस्टाग्राम फॉलो करता है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही. हालांकि उसे फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा. आईपीएल खत्म हो चुका है. अब श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे.