Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
Sports

England tour पर पांच टेस्ट मैच खेलेगी Indian team, सीरीज से पहले नॉटिंघमशर में अपने ही देश की इस टीम के खिलाफ खेलेगी मैच

भारतीय टीम इस साल इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया नॉटिंघमशर में अपनी ही ए टीम के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी। टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे में अगस्त और सितंबर में पांच टेस्ट मैच खेलेने हैं। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच
Share:
England tour पर पांच टेस्ट मैच खेलेगी Indian team, सीरीज से पहले नॉटिंघमशर में अपने ही देश की इस टीम के खिलाफ खेलेगी मैच
Read in your preferred language.

भारतीय टीम इस साल इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया नॉटिंघमशर में अपनी ही ए टीम के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी।

टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे में अगस्त और सितंबर में पांच टेस्ट मैच खेलेने हैं। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच चार अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा। नॉटिंघमशर काउंटी क्रिकेट क्लब ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इन गर्मियों में काउंटी ग्राउंड पर विश्व के कुछ बेहतरीन अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेलते हुए दिखेंगे। तब हम भारत और भारत ए का स्वागत करेंगे।

भारत इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 12 अगस्त से और चौथा टेस्ट 2 सितंबर से लंदन में जबकि तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से लीड्स और पांचवां टेस्ट 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। वहीं भारत दौरे पर इंग्लैंड को चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसका पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी से चेन्नई में शुरू होगा।