Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 PM
मनोरंजन

इंडियन आइडल के ऑन-सेट कविता कौशिक ने डॉक्टर के लापता होने पर मांगी मदद, शेयर की ये जानकारी

टीवी की फेमस एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह समय समय पर लोगों की मदद करते भी नजर आती हैं. हाल ही में वह डॉक्टर अमित शर्मा को ढूंढने में मदद के लिए सामने आई हैं. अमित ने पिछले 20 साल के दौरान कई एक्टर्स का इलाज किया है. अमित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के ऑन
Share:
इंडियन आइडल के ऑन-सेट कविता कौशिक ने  डॉक्टर के लापता होने पर मांगी मदद, शेयर की ये जानकारी
Read in your preferred language.

टीवी की फेमस एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह समय समय पर लोगों की मदद करते भी नजर आती हैं. हाल ही में वह डॉक्टर अमित शर्मा को ढूंढने में मदद के लिए सामने आई हैं. अमित ने पिछले 20 साल के दौरान कई एक्टर्स का इलाज किया है. अमित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के ऑन-सेट डॉक्टर भी रहे हैं. वह पिछले कुछ दिनों से लापता हैं.

कविता ने ट्विटर पर सभी से अमित को ढूढ़ने में मदद करने की अपील की है. उन्होंने अमित की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "ध्यान दें, यह डॉक्टर अमित शर्मा हैं. उन्होंने 20 साल से कई एक्टर्स का इलाज किया है और इंडियन आइडल के सेट डॉक्टर भी थे. वे पिछले 5 दिनों से लापता हैं. उनकी मां परेशान हैं. पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है. कृपया उन्हें ढूंढने में मदद करें और किसी ने उन्हें देखा है तो हमें जानकारी दें.

एक ट्वीट का जवाब देते हुए कविता ने लिखा, "वह ओशिवरा में अपनी मां और भाई के साथ रहते थे और पिछले कुछ समय से वह परेशान थे. वह मोबाइल और पर्स लिए बिना कहीं चले गए हैं. हम इसे लेकर चिंतित हैं." कई एक्टर्स ने कविता कौशिक की बात को आगे बढ़ाया है. कविता कौशिक ने लोगों से मदद की अपील की है. उन्होंने कहा है कि सभी मिलकर जल्द से जल्द अमित को ढूढ़ने में उनकी मदद करें. वहीं, कई सितारों ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया है.