Friday, 09 October 2026 | 3:47 AM
खेल

भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास

Share:
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास
Read in your preferred language.
भारत के स्पिन गेंदबाज तन्मय बलोदा ने एक टेस्ट में 14 विकेट लेकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया. हाल ही भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. दूसरे मुकाबले में तन्मय ने अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया को एकतरफा जीत दिलाई. भारतीय स्पिनर ने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 8 विकेट लिए. 

14 विकेट के आंकड़ों के साथ तन्मय एक यूथ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. पहली पारी में 25 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 6 विकेट लिए और सिर्फ 32 रन खर्चे. 25 में से 11 ओवर मेडन रहे. इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया 174 रन पर ऑलआउट हो गई.