Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
Sports

93 साल बाद भारत ने रचा इतिहास, जीता पांचवा और आखिरी टेस्ट ?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए आखिरी टेस्ट मैच में दमदार वापसी की। मोहम्मद सिराज ने पांचवें दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट चटकाए और भारतीय टीम की झोली में जीत डाल दी। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट लिए। इसके साथ ही ते
Share:
93 साल बाद भारत ने रचा इतिहास, जीता पांचवा और आखिरी टेस्ट ?
Read in your preferred language.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए आखिरी टेस्ट मैच में दमदार वापसी की। मोहम्मद सिराज ने पांचवें दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट चटकाए और भारतीय टीम की झोली में जीत डाल दी। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट लिए। इसके साथ ही तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज 2-2 के ड्रॉ पर खत्म हुई। भारत ने 93 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारत ने तोड़ा 93 साल पुराना रिकॉर्ड

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 93 सालों के इतिहास में भारत ने कभी भी पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच नहीं जीता, लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच जीत कर ये कारनामा करके दिखाया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मैचों की तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज को दो-दो की बराबरी पर खत्म किया।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच का हाल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें टेस्ट मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 247 रन बना पाई। दूसरी पारी में भारत ने 396 रनों की पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की टीम 5वें दिन 367 रन बना ही पाई, जिसके चलते भारतीय टीम ने ये मैच 6 रन से जीत लिया।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज २०२५

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले मैच की बात की जाए, तो लीड्स टेस्ट में भारत को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 336 रनों की शानदार जीत दर्ज की। तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। चौथा टेस्ट मैच भारतीय टीम ने ड्रॉ कराया और पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 6 रन से जीत दर्ज की।