Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
Sports

IND vs PAK: पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रगान की जगह बजने लगा 'जलेबी बेबी' गाना

एशिया कप 2025 का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच शुरू होने से पहले ही माहौल में ड्रामा देखने को मिला जब आयोजकों से बड़ी चूक हो गई. टॉस से ठीक पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजाने की जगह अचानक पॉप सॉन्ग “जलेबी बेबी” का इंट्रो स्पीकर पर गू
Share:
IND vs PAK: पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रगान की जगह बजने लगा 'जलेबी बेबी' गाना
Read in your preferred language.

एशिया कप 2025 का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच शुरू होने से पहले ही माहौल में ड्रामा देखने को मिला जब आयोजकों से बड़ी चूक हो गई. टॉस से ठीक पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजाने की जगह अचानक पॉप सॉन्ग “जलेबी बेबी” का इंट्रो स्पीकर पर गूंज गया. स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ी और दर्शक कुछ पल के लिए हक्के-बक्के रह गए. पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर खड़े-खड़े उलझन में पड़ गए और इस दौरान सोशल मीडिया पर भी घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. कुछ ही मिनट बाद आयोजकों ने अपनी गलती सुधारी और सही राष्ट्रगान बजाया गया, लेकिन तब तक यह वाकया चर्चा का विषय बन चुका था.
तनाव के बीच पाकिस्‍तान की बेइज्‍जती

यह चूक ऐसे मैच में और भी संवेदनशील मानी जा रही है, जहां दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव और हालिया घटनाओं की वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पिच सूखी नजर आ रही थी और दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरीं. पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में ओमान को 93 रनों से हराया था, जबकि भारत ने यूएई को महज 57 रनों पर समेटकर सिर्फ 4.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था.

पहले गेंद पर हार्दिक को मिला विकेट

खेल की शुरुआत भी उतनी ही रोमांचक रही. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इतिहास रचते हुए अपनी पहली ही वैध गेंद पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब को शून्य पर पवेलियन भेज दिया. अयूब ने ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश की लेकिन सीधा शॉट जसप्रीत बुमराह के हाथों में गया, जो पॉइंट पर तैनात थे. इसी के साथ हार्दिक पंड्या टी20 इंटरनेशनल में अपनी पहली वैध गेंद पर विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बने. उनसे पहले अर्शदीप सिंह ने 2024 में न्यूयॉर्क में अमेरिका के खिलाफ यह कारनामा किया था. हालांकि अर्शदीप इस बार एशिया कप टीम का हिस्सा नहीं हैं.

भारत ने बनाया शुरुआत से ही दबाव

भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पाकिस्तान की पारी पर दबाव बना दिया. पंड्या के बाद अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने भी अपने-अपने शुरुआती ओवरों में विकेट हासिल किए, जिससे पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया. मैच के पहले ही कुछ ओवरों में बने हालात ने साफ कर दिया कि यह केवल एक क्रिकेट मैच नहीं बल्कि इमोशन्स और नर्व्स की जंग है. राष्ट्रगान की गड़बड़ी से लेकर शुरुआती विकेटों तक, भारत-पाकिस्तान की टक्कर ने फैंस को एक बार फिर ड्रामा, रोमांच और अनिश्चितता का पूरा स्वाद चखा दिया.