Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
Sports

IND vs AUS: सहवाग की पोस्ट वायरल, जताई ब्रिस्बेन टेस्ट खेलने की इच्छा

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान टीम इंडिया चोट से जूझ रही हैं, वही मंगलवार को तेज़ गेंदबाज़ जयप्रीत बुमराह ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। एक के बाद एक भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 11 खिलाड़ी एकत्र करन
Share:
IND vs AUS: सहवाग की पोस्ट वायरल, जताई ब्रिस्बेन टेस्ट खेलने की इच्छा
Read in your preferred language.

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान टीम इंडिया चोट से जूझ रही हैं, वही मंगलवार को तेज़ गेंदबाज़ जयप्रीत बुमराह ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। एक के बाद एक भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

11 खिलाड़ी एकत्र करना मुश्किल

ऐसे में कोच रवि शास्त्री और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने 11 खिलाड़ियों को एकत्र करने की बड़ी समस्या कड़ी हो गई है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया अंदाज़ में एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके ज़रिये वह कह रहे है कि वह ब्रिस्बेन टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हैं।

सहवाग का ये पोस्ट

आपको बता दें, वीरेंद्र सहवाग ने अपनी ट्विटर अकाउंट पर 6 खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- इतने सब खिलाड़ी चोटिल हैं, 11 ना हो रहे हों तो मैं ऑस्ट्रेलिया जाने को तैयार हूं। क्वारनटीन देख लेंगे। अपने इस पोस्ट पर सहवाग ने BCCI को भी टैग किया है। सहवाग के इस पोस्ट पर उनके फैन्स लगातार कॉमेंट्स कर रहे हैं। कुछ फैन्स ने तो कह भी दिया कि उन्हें सच में इस मैच में खेलना चाहिए ।