Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
Entertainment

संपत्ति विवाद मामले में, ससुराल वालों से वाजिद खान की बीवी ने लगाया आरोप,उच्च न्यायालय से लगाई मदद की गुहार

दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की बीवी कमलरुख ने मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया हैl उन्होंने वाजिद खान के भाई साजिद और उनकी मां पर मरहूम शौहर की संपत्ति पर हक जताने से रोकने के लिए गुहार लगाई हैl इससे पहले मुंबई उच्च न्यायालय के जज गौतम पटेल ने साजिद खान और उनकी मां को एक नोटिस जारी किया था कि वह
Share:
संपत्ति विवाद मामले में, ससुराल वालों से वाजिद खान की बीवी ने लगाया आरोप,उच्च न्यायालय से लगाई मदद की गुहार
Read in your preferred language.

दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की बीवी कमलरुख ने मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया हैl उन्होंने वाजिद खान के भाई साजिद और उनकी मां पर मरहूम शौहर की संपत्ति पर हक जताने से रोकने के लिए गुहार लगाई हैl इससे पहले मुंबई उच्च न्यायालय के जज गौतम पटेल ने साजिद खान और उनकी मां को एक नोटिस जारी किया था कि वह 21 अप्रैल तक कमलरुख के दावे पर अपनी प्रतिक्रिया देंl
कमलरुख की अर्जी के अनुसार वाजिद खान ने 2012 में उन्हें और उनके बच्चों को उनकी संपत्ति का वारिस बनाया थाl उन्होंने हाईकोर्ट में दाखिल अर्जी में कहा है कि वह इस वसीयत की पड़ताल कर सकते हैंl अब कमलरुख ने कोर्ट में गुहार लगाई है कि वह वाजिद खान की मां और भाई को उनके दावे पर रोक लगाने का आदेश देंl वाजिद खान की पिछले वर्ष कोरोना के चलते मृत्यु हो गई थीl
वाजिद खान और साजिद खान दोनों भाई हैl दोनों ने कई फिल्मों में संगीत दिया हैl दोनों ने सलमान खान की कई फिल्मों में साथ काम भी किया हैl वाजिद खान ने सलमान खान के लिए गाने भी गाए थेl इसके पहले कमलरुख ने वाजिद खान के परिवार पर जबरन धर्मांतरण कराने का भी आरोप लगाया थाl इसके अलावा उन्होंने प्रताड़ित करने के लिए भी बात कही थी।
इसके पहले कमलरुख ने सोशल मीडिया पर उच्च न्यायालय के एक आर्डर की कॉपी अपलोड करते हुए कोर्ट का आभार माना थाl उन्होंने लिखा था, 'न्याय का पहिया अंत में घूमने लगाl माननीय उच्च न्यायालय ने यह निर्धारित किया कि वह वाजिद की सम्पत्ति की सुरक्षा करें साथ ही उन्होंने उनके परिवार वालों को अपनी सम्पत्ति उजागर करने का भी आदेश दिया हैl मैं माननीय उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करती हूंl कमलरुख अपने बच्चों और अपनी रक्षा के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रही हैंl कई कलाकार उनकी मदद के लिए आगे भी आए हैl