Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
मनोरंजन

कोरोना संकट में सुष्मिता सेन लोगो से कर रही है मदद की अपील, कहा- ‘लोग एक-एक सांस के लिए लड़ रहे’

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर्स और दवाइयों की कमी देखी जा रही है। मौजूदा हालात पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। मानवता हर समय आगे सुष्मिता ने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा- ‘मेरा दि
Share:
कोरोना संकट में सुष्मिता सेन लोगो से कर रही है मदद की अपील, कहा- ‘लोग एक-एक सांस के लिए लड़ रहे’
Read in your preferred language.

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर्स और दवाइयों की कमी देखी जा रही है। मौजूदा हालात पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।
मानवता हर समय आगे
सुष्मिता ने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा- ‘मेरा दिल उन लोगों के लिए बैठ जाता है जो एक-एक सांस के लिए लड़ रहे हैं। प्रियजनों के निधन पर शोक जता रहे हैं। जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिहाड़ी मजदूरों की दुर्दशा। सभी कोविड वॉरियर्स, चिकित्सा और स्वयंसेवकों, दोनों लगातार लाचारी से लड़ रहे हैं। फिर भी मानवता हर समय आगे रहती है।
‘यह देखना अच्छा लगता है जब सभी क्षेत्रों, सभी धर्मों और सभी जगहों के लिए लोग इस महामारी में बिना शर्त के मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पूरी तरह से मानवता से संचालित।‘
लोग कर रहे हैं मदद
सुष्मिता आगे लिखती हैं कि ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं ऐसे प्रशंसकों, परिवारवालों, दोस्तों और स्वास्थ्यकर्मियों से घिरी हुई हूं जो दूसरों की मदद करने में मेरी हेल्प कर रहे हैं। मैं उन सभी लोगों को सलाम करती हूं जो थोड़ा-बहुत भी कर रहे हैं। आप जानते भी नहीं होंगे यह लोगों की जिंदगियों में बहुत मदद करता है।‘
सभी सुरक्षित रहें
‘हम सबकी अपनी चुनौतियां हैं। कुछ दूसरों से ज्यादा मुश्किल हैं लेकिन इन सबसे गुजरते हुए हम कर लेंगे, साथ में। कृपया सुरक्षित रहिए, स्वस्थ रहिए, साफ-सुथरे तरीके से रहिए और अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करिए। मास्क पहनिए और नियमों का सम्मान करिए, जो कि शायद आपको पिजड़े की तरह लगे लेकिन असल में वो हमारी जिंदगियों को सुरक्षित कर रही हैं। आप सभी मेरी प्रार्थनाओं में शामिल हैं।‘