Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
मनोरंजन

Divyanaka Tripathi ने किया मना तो इस चर्चित एक्ट्रेस के हाथ लगा शो, ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में नकुल के साथ फिर बनेगी जोड़ी

  2012 में आए चर्चित टीवी सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा’ में नज़र आने के बाद दिशा छोटे पर्दे से लगभग गायब हो गईं। हालांकि उस सीरियल की वजह उन्हें काफी पहचान मिली, लोग उन्हें पंखुड़ी के नाम से पहचानने लगे। सीरियल में दिशा और नकुल मेहता की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया, लेकिन उस सीरियल के बाद मा
Share:
Divyanaka Tripathi ने किया मना तो इस चर्चित एक्ट्रेस के हाथ लगा शो, ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में नकुल के साथ फिर बनेगी जोड़ी
Read in your preferred language.

 2012 में आए चर्चित टीवी सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा’ में नज़र आने के बाद दिशा छोटे पर्दे से लगभग गायब हो गईं। हालांकि उस सीरियल की वजह उन्हें काफी पहचान मिली, लोग उन्हें पंखुड़ी के नाम से पहचानने लगे। सीरियल में दिशा और नकुल मेहता की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया, लेकिन उस सीरियल के बाद मानो दिशा के करियर में एक ब्रेक सा लग गया। पर अब सालों बाद नकुल और दिशा को जोड़ी एक बार फिर छोटे पर्दे पर सबका दिल जीतने वाली है। क्योंकि लंबे टाइम बाद दिशा टीवी शो में वापसी कर रही हैं, वो भी फिर से नकुल मेहता के साथ।

दरअसल, राहुल वैद्य की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार लंबे समय से चर्चा में है। कभी राहुल के प्रपोज़ल की वजह से तो कभी अपनी शादी की वजह, दिशा की चर्चा अब अक्सर होती रहती है। दिशा को लोग काफी पसंद भी करते हैं,उनकी खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में दिशा से जुड़ी एक मज़ेदार खबर सामने आ रही है कि वो नुकल के साथ फेमस टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नज़र आने वाली हैं। स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, मेकर्स ने बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नकुल के अपोज़िट दिशा परमार को फाइनल कर लिया है।

आपको बता दें कि बड़े अच्छे लगते हैं 2 पहले दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे करने से मना कर दिया। हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान दिव्यांका ने अपने फैंस को बताया कि उन्हें ये शो ऑफर हुआ था, उनका लुक टेस्ट भी हो गया था लेकिन फिर एक्ट्रेस ने मना कर दिया क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वो नकुल से थोड़ी सी बड़ी लग रही हैं। ऐसे में अब शो दिशा के पास पहुंच गया है।