Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
Entertainment

Hrithik Roshan ने डब्बू रतनानी कैलेंडर के लिए करवाया फोटोशूट, फराह ख़ान बोलीं- लोग यूं ही ग्रीक गॉड नहीं कहते!

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए एक फोटोशूट करवाया है। ऋतिक ने फोटोशूट की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसने फोटो अपलोडिंग साइट पर तहलका मचा दिया है। वहीं, फराह ख़ान ने उन्हें ग्रीक गॉड कहा है। इस तस्वीर में ऋतिक के किलर लुक्स को 18 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुक
Share:
Hrithik Roshan ने डब्बू रतनानी कैलेंडर के लिए करवाया फोटोशूट, फराह ख़ान बोलीं- लोग यूं ही ग्रीक गॉड नहीं कहते!
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए एक फोटोशूट करवाया है। ऋतिक ने फोटोशूट की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसने फोटो अपलोडिंग साइट पर तहलका मचा दिया है। वहीं, फराह ख़ान ने उन्हें ग्रीक गॉड कहा है।

इस तस्वीर में ऋतिक के किलर लुक्स को 18 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, तमाम लोगों ने कमेंट्स करके प्यार दिखाया है। ऋतिक इस मोनोक्रोम तस्वीर में टॉपलेस लेटे हुए हैं। उनका साइड प्रोफाइल दिख रहा है। लम्बे बालों में क्लीन शेव ऋतिक एक दिशा में देख रहे हैं। तस्वीर के साथ डुग्गू ने लिखा- डब्बू रतनानी कैलेंडर 2021। तस्वीर पर फराह ख़ान ने इस पर कमेंट किया- हैरत की बात नहीं, सब तुम्हें ग्रीक गॉड बुलाते हैं। कई फैंस ने इस फोटो पर फायर और दिल की इमोजी बनाकर प्यार जताया है।

सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी हर साल कैलेंडर के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के फोटो शूट करते हैं। ऋतिक के करियर की बात करें तो एक्टर अपने करियर की सबसे अहम और सफल फ्रेंचाइजी कृष की अगली कड़ी कृष 4 की तैयारियों में जुटे हैं। 23 जून को फ़िल्म के15 साल पूरे होने पर ऋतिक ने कृष 4 की विधिवत घोषणा कर दी। कृष 4 को लेकर काफ़ी वक़्त से ख़बरें आ रही थीं, मगर यह पहली बार है, जब ऋतिक ने आधिकारिक तौर पर एलान किया।

कृष 23 जून 2006 में रिलीज़ हुई थी। यह ऋतिक की पहली साइंस फिक्शन फ़िल्म कोई मिल गया का सीक्वल थी। फ़िल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा, रेखा, नसीरुद्दीन शाह अहम किरदारों में थे।