Tuesday, 15 September 2026 | 1:23 AM
राजनीति

गृहमंत्री अमित शाह की हुई सफल सर्जरी , अस्पताल से मिली छुट्टी

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पिछले दिनों गर्दन के पीछे की तरफ दिक्कत से जूझ रहे थे। बुधवार को अहमदाबाद में उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई। बताया जा रहा है कि सफल सर्जरी के बाद उन्हें अस्पातल से छुट्टी दे दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (क
Share:
गृहमंत्री अमित शाह की हुई सफल सर्जरी , अस्पताल से मिली छुट्टी
Read in your preferred language.
केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पिछले दिनों गर्दन के पीछे की तरफ दिक्कत से जूझ रहे थे। बुधवार को अहमदाबाद में उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई। बताया जा रहा है कि सफल सर्जरी के बाद उन्हें अस्पातल से छुट्टी दे दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (को गुजरात के अहमदाबाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल, अमित शाह को अहमदाबाद के के. डी. अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां माइनर सर्जरी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, अमित शाह पिछले दिनों गर्दन के पीछे की तरफ दिक्कत से जूझ रहे थे. के. डी. अस्पताल में उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई. सफल सर्जरी के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. बता दें कि अमित शाह गुजरात के निजी दौरे पर मंगलवार रात अहमदाबाद पहुंचे थे. इससे पहले मंगलवार को खबर आई थी कि अमित शाह बुधवार को गुजरात के एक दिवसीय निजी दौरे पर रहेंगे. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी थी. अमित शाह एक सप्ताह में दूसरी बार अपने गृह राज्य गुजरात की यात्रा पर हैं.   अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en