Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
Entertainment

बहुत टूट से गई है पिता के निधन के बाद हिना खान, आइये जानें

हिना खान ने हाल ही में दो तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हिना खान की एक तस्वीर ब्लैक व्हाइट है, जबकि कलरफुल। हिना खान ने फोटो में मास्क लगा कर रखा है। हिना खान के फैन्स उनकी इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं और उन्हें मजबूत रहने की बात कह रहे हैं। याद दिला दें कि हिना खान भी कोरोना संक्रमित
Share:
बहुत टूट से गई है  पिता के निधन के बाद हिना खान, आइये जानें
Read in your preferred language.

हिना खान ने हाल ही में दो तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हिना खान की एक तस्वीर ब्लैक व्हाइट है, जबकि कलरफुल। हिना खान ने फोटो में मास्क लगा कर रखा है। हिना खान के फैन्स उनकी इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं और उन्हें मजबूत रहने की बात कह रहे हैं। याद दिला दें कि हिना खान भी कोरोना संक्रमित हैं।
पिता की बेबस बेटी
हिना खान ने कैप्शन में लिखा, 'एक बेबस बेटी, जो अपनी मां का तब साथ भी नहीं दे सकतीं, जब उन्हें मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है। प्यारे लोगों ये बहुत मुश्किल वक्त है, बहुत ज्यादा मुश्किल सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि हम सभी के लिए। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि बुरा वक्त नहीं, मजबूत लोग लंबा टिकते हैं और मैं हमेशा अपने पापा की स्ट्रॉन्ग गर्ल रहूंगी।'

कोरोना संक्रमित हैं हिना खान
हाल ही में हिना खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था, 'मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन और मुश्किलों से भरे इस वक्त में मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। डॉक्टर्स के निर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वांरटीन कर लिया है और सभी जरूरी दिशा निर्देशों का पालन कर रही हूं। जो भी लोग बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वो कृपया करके अपना कोविड टेस्ट करवा लें। मुझे आप सभी की दुआओं की जरूरत है, सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।'