Monday, 14 September 2026 | 10:31 PM
UP News

बरेली - आंवला शाहबाद रोड पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में हुई जोरदार टक्कर दो घायल।

आंवला - आंवला शाहबाद रोड पर बरसेर में लकड़ी से भरी टैक्टर ट्राली और ट्रक में टक्कर हो गई जिसमें ट्रक चालक और कंडक्टर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग घटना की ओर दौड़ पड़े वही टैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गया। ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वही ट्राली
Share:
बरेली - आंवला शाहबाद रोड पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में हुई जोरदार टक्कर दो घायल।
Read in your preferred language.

आंवला - आंवला शाहबाद रोड पर बरसेर में लकड़ी से भरी टैक्टर ट्राली और ट्रक में टक्कर हो गई जिसमें ट्रक चालक और कंडक्टर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग घटना की ओर दौड़ पड़े वही टैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गया। ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वही ट्राली की लकड़ी रोड़ पर फैलने से तीन घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। जिससे रोड़ पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने जेसीबी की मदद से लकड़ी हटवा कर सड़क से तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। घटना में घायल चालक मासूम निवासी खेमपुर थाना स्वार जनपद रामपुर और दूसरा चालक फरार हो गया।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा
जिला ब्यूरो चीफ
बरेली