Tuesday, 20 October 2026 | 4:22 AM
विश्व

भारत ने इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में अमेरिका को पीछे छोड़ा? लगातार छह महीनों तक बनाई बढ़त

Share:
भारत ने इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में अमेरिका को पीछे छोड़ा? लगातार छह महीनों तक बनाई बढ़त
Read in your preferred language.
ग्लोबल एनर्जी थिंक टैंक एंबर की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अप्रैल 2026 से लगातार छह महीनों तक नई कारों की कुल बिक्री में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारों (BEV) की हिस्सेदारी के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि कुल संख्या के हिसाब से भारत में अभी अमेरिका से कम इलेक्ट्रिक कारें बिकती हैं। लेकिन नए कार बाजार में ईवी की हिस्सेदारी के लिहाज से यह एक बड़ा बदलाव है।   एंबर के 56 देशों को कवर करने वाले नए ईवी सेल्स ट्रैकर से पता चला है कि अप्रैल के बाद से भारत में हर महीने अमेरिका की तुलना में बीईवी (BEV) बिक्री की हिस्सेदारी अधिक दर्ज की गई है। इस तरह भारत उन 15 देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने 2026 में इस मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ा है। यह तुलना नई कारों की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों के प्रतिशत के आधार पर है, न कि बेची गई कुल कारों की संख्या पर। वर्तमान में एंबर द्वारा ट्रैक किए जाने वाले 56 में से 49 देशों में ईवी की बिक्री का हिस्सा अमेरिका से अधिक है। 

2026 के पहले आठ महीनों के दौरान अमेरिका में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों की बाजार हिस्सेदारी गिरकर हल्की गाड़ियों की कुल बिक्री का 6 प्रतिशत रह गई है।  एंबर ने इस सुस्ती का एक बड़ा कारण संघीय इलेक्ट्रिक वाहन प्रोत्साहन को वापस लेना बताया है। जो पहले इलेक्ट्रिक कारों की मांग को समर्थन देते थे। वहीँ इसके उलट, नए मॉडलों के लॉन्च होने, बेहतर गाड़ियों की उपलब्धता और उपभोक्ताओं के बीच स्वीकार्यता बढ़ने के कारण भारत का ईवी बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में भारत की इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 192,000 यूनिट्स को पार कर गई, जबकि अकेले सितंबर महीने में 36,904 यूनिट्स की रिकॉर्ड खुदरा बिक्री दर्ज की गई।