Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
India

हरदोई:"ऑपरेशन कनविक्शन" अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए 08 वर्ष कठोर कारावास की सजा व 25 हजार रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया गया।

जनपद हरदोई के थाना पाली में पंजीकृत गैर इरादतन हत्या के अभियोग के संबंध में दोषसिद्धि का विवरण- 1- दिनांक 10.05.2014 को थाना पाली पर गैर इरादतन हत्या के संबंध में आरोपी रामकुमार पुत्र श्रीराम के विरुद्ध मु0अ0सं0 140/14 धारा 304 भादवि0 व मु0अ0सं0 223/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गय
Share:
हरदोई:"ऑपरेशन कनविक्शन" अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए 08 वर्ष कठोर कारावास की सजा व 25 हजार रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया गया।
Read in your preferred language.

जनपद हरदोई के थाना पाली में पंजीकृत गैर इरादतन हत्या के अभियोग के संबंध में दोषसिद्धि का विवरण-

1- दिनांक 10.05.2014 को थाना पाली पर गैर इरादतन हत्या के संबंध में आरोपी रामकुमार पुत्र श्रीराम के विरुद्ध मु0अ0सं0 140/14 धारा 304 भादवि0 व मु0अ0सं0 223/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
2- अभियोग में अभियुक्त को गिरफ्तार कर दिनांक 31.07.2014 को गैर इरादतन हत्या के संबंध में आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया।
3- अभियोजन विभाग से समन्वय करके समयबद्ध रूप से साक्षियों का साक्ष्य कराकर प्रभावी पैरवी किए जाने के फलस्वरूप दिनांक 26.02.2024 को मा0 न्यायालय ADJ-4 द्वारा आरोपी रामकुमार पुत्र श्रीराम को दोषी करार देते हुए 08 वर्ष कठोर कारावास की सजा व 25 हजार रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया गया।