Monday, 14 September 2026 | 10:41 PM
India

हरदोई : मंडलायुक्त ने देखा आधुनिक तरीकों से किया जा रहा मत्स्य पालनजनपद मे मत्स्य पालन से संबंधित सहकारी समितियों के गठन पर जोर दिया जा रहा हैः-जिलाधिकारी

अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान आज मंडलायुक्त रोशन जैकब ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ माननीय विधायक गोपामऊ श्याम प्रकाश के आरएएस(रि-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम) प्लांट का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान माननीय विधायक ने मंडलायुक्त को समस्त व्यवस्थाओं के बारे में बताया। मंडलायुक्त ने आधुनि
Share:
हरदोई : मंडलायुक्त ने देखा आधुनिक तरीकों से किया जा रहा मत्स्य पालनजनपद मे मत्स्य पालन से संबंधित सहकारी समितियों के गठन पर जोर दिया जा रहा हैः-जिलाधिकारी
Read in your preferred language.

अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान आज मंडलायुक्त रोशन जैकब ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ माननीय विधायक गोपामऊ श्याम प्रकाश के आरएएस(रि-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम) प्लांट का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान माननीय विधायक ने मंडलायुक्त को समस्त व्यवस्थाओं के बारे में बताया। मंडलायुक्त ने आधुनिक तरीकों से मत्स्य पालन को देखा। मतस्य पालन हेतु बनाये गए टैंकों का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य पालन हेतु बनाये गए तालाबों को देखा। आरएएस के निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मत्स्य बीज हैचरी को देखा। मंडलायुक्त ने समस्त व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि जनपद हरदोई में मत्स्य पालन की असीम संभावनाएं हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप मत्स्य पालकों को लाभान्वित किया जा रहा है। मत्स्य पालन से संबंधित सहकारी समितियों के गठन पर जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, अपर आयुक्त घनश्याम सिंह, उपनिदेशक मत्स्य हरेन्द्र प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश सहित सभी संबंधित लोग उपस्थित रहे।