Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
मनोरंजन

Happy Birthday: इस घटना ने हिमेश रेशमिया को बना दिया गायक, सलमान खान की फिल्मों से चमका करियर

बॉलीवुड के मशहूर गायक हिमेश रेशमिया अपना जन्मदिन 23 जुलाई को मनाते हैं। वह न केवल बेहतरीन गायक हैं बल्कि शानदार म्यूजिक कंपोजर और कलाकार भी हैं। एक समय ऐसा था जब हिमेश रेशमिया के ज्यादातर गाने सुपरहिट रहे थे। उन्होंने कई फिल्मों में सुपरहिट गाने और शानदार संगीत दिया है। हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुला
Share:
Happy Birthday: इस घटना ने हिमेश रेशमिया को बना दिया गायक, सलमान खान की फिल्मों से चमका करियर
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के मशहूर गायक हिमेश रेशमिया अपना जन्मदिन 23 जुलाई को मनाते हैं। वह न केवल बेहतरीन गायक हैं बल्कि शानदार म्यूजिक कंपोजर और कलाकार भी हैं। एक समय ऐसा था जब हिमेश रेशमिया के ज्यादातर गाने सुपरहिट रहे थे। उन्होंने कई फिल्मों में सुपरहिट गाने और शानदार संगीत दिया है। हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई, 1973 को गुजराती संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया के घर में हुआ था।

हिमेश रेशमिया ने 11 साल की उम्र में अपने बड़े भाई को खो दिया था। इसे बाद उन्होंने तय किया कि वह संगीत की दुनिया में अपना करियर बनाएंगे ताकि अपने पति की इच्छा को पूरा कर सकें। हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शोज को प्रोड्यूस करके की थी। उन्होंने कई टीवी शोज के टाइटल ट्रैक को कंपोज किया था। बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता सलमान खान की सुपरहिट फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से की थी।

इसके बाद उन्होंने सलमान की फिल्म बंधन, हैलो ब्रदर, दुल्हन हम ले जाएंगे और तेरे नाम के गानों में संगीत दिया था। बतौर गायक हिमेश रेशमिया को असली पहचान इमरान हाशमी, सोनू सूद और तनुश्री दत्ता की फिल्म आशिक बनाया आपने से मिली थी। दर्शकों ने फिल्म की कहानी से ज्यादा इसके गानों को सबसे ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने तेरा सुरूर एलबम से भी धमाल मचाया। वह पहले भारतीय कलाकार हैं जिन्होंने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में परफॉर्म किया है। गानों के साथ हिमेश रेशमिया अभिनय में भी अपना हाथ आजामा चुके हैं।

उन्होंने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म आपका सुरूर से की थी। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने कर्ज, रेडियो, कजरारे, खिलाड़ी 786, द एक्सपोज, तेरा सुरूर और हैप्पी हार्डी एंड हीर सहित कई फिल्मों में काम किया है। हिमेश रेशमिया की फिल्म कजरारे जॉर्डन के पेट्रा में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्‍म है। हालांकि उन्हें अभिनय की दुनिया में वह कामयाबी नहीं मिल पाई जितनी उन्हें संगीत की दुनिया में मिली है।

हिमेश रेशमिया कई संगीत रियलिटी शो में जज की भूमिका अदा कर चुके हैं। वह हमेशा नए टैलेंट को मौका देते हैं। हिमेश रेशमिया की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 11 मई, 2018 को टीवी की मशहूर सोनिया कपूर के साथ शादी की है। यह हिमेश रेशमिया की दूसरी शादी है। उन्होंने पहली पत्नी कोमल से शादी के 22 साल बाद 2017 में तलाक ​ले लिया था। दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक लिया।